भूखंड को लेकर झगड़ा करते 4 गिरफ्तार
भीलवाड़ा | नौगांवामें भूखंड को लेकर विवाद के चलते झगड़ा कर रहे चार लोगों को पुर पुलिस ने मंगलवार को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मंगलपुरा निवासी नारायण जाट नौगांवा स्थित भूखंड पर काम कराने पहुंचा, जिसके साथ गांव के ही श्यामलाल, प्रभूलाल , रतनलाल पुत्र देवीलाल जाट मीठू पुत्र लेहरू जाट झगड़ा करने लगे। इससे बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। बाद में घटना की जानकारी पुर थाने में दी गई।