अवैध केबल संचालन करने वालों को जेल
भीलवाड़ा| देवरियाबालाजी रोड विजयसिंह पथिक नगर में अवैध रूप से केबल संचालन करने के आरोप में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सुभाषनगर पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। न्यायाधीश ने दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए। पुलिस के अनुसार सोमवार को केबल कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने देवरिया बालाजी रोड पथिक नगर में दो केबल संचालकों के यहां दबिश देकर उपकरण जब्त किए। मौके से एक केबल संचालक संजय कॉलोनी निवासी जगदीश माली दूसरे के कर्मचारी आबिद छीपा को गिरफ्तार किया। दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायाधीश ने उन्हें जेल भेज दिया।