पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बजट प्रस्ताव योजनाओं की समीक्षा करेगी प्रभारी मंत्री

बजट प्रस्ताव योजनाओं की समीक्षा करेगी प्रभारी मंत्री

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाथ धुलाई दिवस मनाया

भीलवाड़ा. जिलेकी प्रभारी एवं महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिल भदेल बुधवार को जिले में आएंगी। वे यहां कलेक्ट्रेट में सुबह 11 बजे विभागीय अधिकारियों की मीटिंग लेगी। कलेक्टर डॉ. रविकुमार सुरपुर ने बताया कि सीएम के निर्देश पर जिले की पांच प्रमुख विकास प्राथमिकताओं की पहचान कर उनका चिन्हीकरण किया जाएगा। मीटिंग में प्रभारी सचिव भी मौजूद रहेंगे। बैठक में जिले के लिए मुख्यमंत्री की बजट घोषणा, भामाशाह योजना के क्रियान्वयन तथा अन्य योजनाओं की समीक्षा होगी। मीटिंग की तैयारियों के लिए मंगलवार को भी जिला स्तरीय अधिकारियों की मीटिंग की गई।

प्रधानों की पहली मीटिंग

मीटिंगमें जिले के नवनिर्वाचित जिला प्रमुख पंचायत समितियों के प्रधानों को भी बुलाया है। इनसे भी क्षेत्र के विकास के बारे में चर्चा होगी। मीटिंग में इन जनप्रतिनिधियों से बजट घोषणा के संबंध मे सुझाव लिए जाएंगे।