पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थी हुए ओडिसी नृत्य देख अभिभूत

विद्यार्थी हुए ओडिसी नृत्य देख अभिभूत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओडिसीनृत्य कलाकार सुप्रिया नायक डोली बासु की मनमोहक प्रस्तुति से मंगलवार को गांधी नगर सिंधु नगर स्कूल के छात्र रूबरू हुए। गांधी नगर राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिंधु नगर उच्च प्राथमिक विद्यालय में दोनों कलाकारों ने नृत्य विधाओं के बारे में जानकारी दी और नृत्य प्रदर्शित कर छात्रों को मुरीद बना दिया। उन्होंने नृत्य की जानकारी देते हुए कहा कि इस नृत्य की कुछ विधा लड़कों के लिए है। इसे गुट्टी पुआ कहते हैं। दोनों कलाकारों ने विभिन्न मुद्राओं जैसे पताका, अर्धपताका, अर्धचंद्र, करतरी, अराय, चौक मुद्रा आदि प्रदर्शित की। गांधी नगर संस्था प्रधान भारती सामरिया सिंधु नगर संस्था प्रधान अशोक दुबे ने आभार व्यक्त किया।