पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘आज मेरे कान्हा की शादी है’

‘आज मेरे कान्हा की शादी है’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कथा में कृष्ण-रुक्मणि विवाह प्रसंग में झूमे श्रद्धालु

भास्करन्यूज | भीलवाड़ा

‘आजमेरे कान्हा की शादी है, मेरे घनश्याम की शादी है...’ भजनों के साथ मंगलवार को भगवान श्री कृष्ण-रुक्मणि विवाह की झांकी सजाई गई जिसमें श्रद्धालु भावविभोर होकर नाचने-झूमने लगे। ढोल बाजे के साथ श्री कृष्ण-रुक्मणि ने एक दूजे को वरमाला पहनाई। मौका था कुमुद विहार में आयोजित की जा रही श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ के सातवें दिन की कथा में श्री कृष्ण रुक्मणि विवाह प्रसंग का। इस अवसर पर व्यासपीठ से स्वामी जगदीश पुरी ने श्री कृष्ण-रुक्मणि विवाह वृत्तांत का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे बड़े गृहस्थी भगवान श्री कृष्ण थे।

गृहस्थ जीवन जीने का अनुकरण करना हो तो श्री कृष्ण का करो, जीवन बदल जाएगा। स्वामी जी ने आगे कहा कि भगवान श्री कृष्ण सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर अपने विशुद्ध ब्रह्म स्वरूप का ध्यान करते थे। कथा के दौरान उन्होंने कृष्ण सुदामा प्रसंग का सारगर्भित वर्णन किया। इस दौरान कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई। इस अवसर पर संगीतकारों ने तेरा किसने किया शृंगार सांवरे.., प्रस्तुत किया।

भीलवाड़ा. श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह की झांकी।

फागोत्सव में खेली फूलों से होली

श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ के अवसर पर मंगलवार शाम को फागोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण ने फूलों से होली खेली। गुलाल फूलों से कथा स्थल सरोबार हो गया। आयोजक परिवार के नंद किशोर जिंदल ने बताया कि बुधवार को सुबह दस से दोपहर 12.30 बजे तक कथा होगी।