पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यावसायिक भवन के बाहर अतिक्रमण हटाया, बेसमेंट का काम रुकवाया

व्यावसायिक भवन के बाहर अतिक्रमण हटाया, बेसमेंट का काम रुकवाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषदका अतिक्रमण निरोधक दस्ता मंगलवार शाम करीब सात बजे मियांचंदजी की बावड़ी के पास अतिक्रमण हटाने पहुंचा। दो व्यावसायिक भवनों पर कार्रवाई में अतिक्रमण कर किए गए निर्माण तोड़े गए। इस अवसर पर नगरपरिषद सभापति भी मौके पर मौजूद रहे, जिनके समक्ष लोगों ने रोष व्यक्त किया लेकिन जेसीबी निर्माण ध्वस्त कर आगे बढ़ गई। अतिक्रमण निरोधक अभियान के इंचार्ज एईएन सतीश शारदा ने बताया कि यहां चेलाराम लाखूजा द्वारा कराए जा रहे निर्माण के लिए लाई गई निर्माण सामग्री अतिक्रमण कर बनाए गए कमरे में रखी गई थी।

इस कमरे को ढहाया गया। वहीं इन्हीं के द्वारा अपने व्यावसायिक भवन में बेसमेंट बनाने का काम चल रहा था, उसे रुकवाकर सामग्री जब्त कर ली गई। इसी तरह घीसू सिंह के भवन पर कार्रवाई करते हुए आगे बनी हुई सीढ़ियां तोड़ी गई। घीसू सिंह ने आपत्ति जताई कि हमारा निर्माण अतिक्रमण नहीं है। स्वीकृत नक्शे की कॉपी बुधवार परिषद कार्यालय में प्रस्तुत कर कार्रवाई का विरोध किया जाएगा।