सीए की भूमिका पहले से ज्यादा अहम
भीलवाड़ा. दीइंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा के चेयरमैन केसी तातेड़ ने कहा कि देश भर में अभी केवल दो लाख 35 हजार चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ही हैं। जबकि आवश्यकता पांच लाख की है। यह बात तातेड़ ने बुधवार को जीएमसीएस सेकंड बैच के समापन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि सीए की भूमिका पहले से ज्यादा अहम होती जा रही है। शाखा सचिव संदीप सिंघवी ने बताया कि पहली बार इस बेच में दिल्ली, मुंबई, भोपाल, कोटा एवं चित्तौड़गढ़ के स्टूडेंट्स ने ट्रेनिंग ली। सीए अरुण काबरा ने बताया कि समापन के अंतिम दिन सभी स्टूडेंट्स को कांकरोली स्थित जेके टायर इंडस्ट्रीज का विजिट कराया गया। जीएमसीएस सेकंड में 48 सीए स्टूडेंट्स ने दिनों की ट्रेनिंग ली।