स्वाइन फ्लू की दवा स्टेशनरी वितरित
भीलवाड़ा|लायनेस क्लबतथा लायनेस क्लब उड़ान के संयुक्त तत्वावधान में धांधोलाई राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को स्वाइन फ्लू की आयुर्वेदिक दवा निशुल्क वितरित की गई। क्लब उड़ान की अध्यक्ष नीलू वागरानी ने बताया कि बच्चों को इस रोग से बचाव की जानकारी भी दी। क्लब सदस्या मंजू सिंह ने इस अवसर पर बच्चों को स्टेशनरी वितरित की। बालिकाओं का सम्मान कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।