उपरेड़ा स्कूल में रुकवाया घटिया निर्माण
भीलवाड़ा|जिले केराजकीय माध्यमिक विद्यालय उपरेड़ा में घटिया निर्माण कार्य मिलने पर डीईओ माध्यमिक महेंद्र वर्मा ने काम रुकवा दिया। उन्होंने संस्था प्रधान को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के नियमों के तहत निर्माण कराने के निर्देश दिए। इसी तरह मावि बल्दरखां राक्षी में बच्चों को गृहकार्य नहीं दिया गया था। इसके अलावा शिक्षकों की डायरियां भी संधारित नहीं थी। इस कारण तीनों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।