- Hindi News
- तीन लाख परिवारों का खाद्यान्न आवंटन रोका
तीन लाख परिवारों का खाद्यान्न आवंटन रोका
राज्यसरकार ने खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत राशन दुकानों से मिलने वाले रियायती दर के गेहूं के आवंटन पर रोक लगा दी है। यह रोक उन तीन लाख परिवारों के लिए लगाई गई है जिनका खाद्य विभाग ने सत्यापन नहीं किया हुआ है।
ये वे परिवार हैं जो मुख्यमंत्री जीवन रक्षा कोष, उत्तराखंड त्रासदी पीड़ित, कुष्ट रोग, पंजीकृत निर्माण श्रमिक, कुली, घुमंतु आदि कैटेगरी में आते हैं। सत्यापन करके इनमें से पात्र परिवारों को ही योजना का लाभ दिया जाएगा। इनके सत्यापन के लिए पंचायत निकाय स्तरीय कमेटियां बनेगी। जो अगले एक सप्ताह के दौरान सत्यापन करेगी। सत्यापन जैसे जैसे होता जाए, वैसे वैसे आवंटन प्रक्रिया चलती रहेगी। इन्हीं कारणों के मद्देनजर उपभोक्ता पखवाड़ा भी बदल दिया गया है। यह पहले 1 से 16 तारीख तक चलता था, इस महीने में यह 16 तारीख से 28 तक चलेगा।