पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रवृत्ति के लिए छात्रों ने किया प्रदर्शन

छात्रवृत्ति के लिए छात्रों ने किया प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा| शहरके राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग के छात्रों ने सोमवार को छात्रवृत्ति की मांग के लिए फिर प्रदर्शन किया। दो दिन पहले भी छात्रों ने छात्रवृत्ति की मांग की थी लेकिन तब सोमवार को देने का आश्वासन दिया गया था। सुबह जब छात्र पहुंचे और छात्रवृत्ति मांगी तो बताया कि बजट आने पर वितरित की जाएगी। इस पर स्कूल के छात्र आक्रोशित होकर सड़क पर गए। उन्होंने कुछ देर तक नारेबाजी की। बाद में यहां पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने छात्रों को वहां से खदेड़ दिया। इस संबंध में राजेंद्र मार्ग स्कूल के प्रिंसिपल महावीर शर्मा ने कहा कि छात्रवृत्ति के लिए बजट मांगा है। जल्द ही छात्रों को छात्रवृत्ति दे दी जाएगी।