पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमबीए में एडमिशन का जिम्मा इस बार भी टेक्सटाइल कॉलेज को

एमबीए में एडमिशन का जिम्मा इस बार भी टेक्सटाइल कॉलेज को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशके गवर्नमेंट प्राइवेट एमबीए कॉलेजों में एडमिशन के लिए कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट ) की काउंसलिंग इस बार भी एमएलवी टैक्सटाइल एंड गवर्नमेंट कॉलेज ही कराएगा। तकनीकी शिक्षा विभाग ने इसे हरी झंडी दे दी है। काउंसलिंग के बाद ही स्टूडेंट्स को अलग-अलग कॉलेज आवंटित किए जाएंगे।प्रिंसिपल डॉ. डीएन व्यास ने बताया कि एमबीए में एडमिशन के लिए एआईसीटीई द्वारा होने वाला ऑनलाइन टेस्ट 19 से 22 फरवरी तक देश के 62 शहरों में होगा। 25 मार्च को परिणाम घोषित किया जाएगा इसके बाद एडमिशन के लिए काउंसलिंग शुरू की जाएगी। टेस्ट में 100 प्रश्न होंगे जिनके 400 नंबर होंगे। पेपर सॉल्व के लिए 180 मिनट दिए जाएंगे। प्रत्येक गलत आंसर का एक नंबर काटा जाएगा। प्रदेश के कॉलेजों में मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों की करीब आठ हजार सीटें हैं।