- Hindi News
- आठ दिन बाद ट्रोमा वार्ड की लिफ्ट हुई ठीक
आठ दिन बाद ट्रोमा वार्ड की लिफ्ट हुई ठीक
भीलवाड़ा. जिलाअस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती रोगियों को ट्रोमा वार्ड में शिफ्ट करने में रही बाधा बुधवार को दूर हो गई है। लिफ्ट का डिवाइस चोरी हो जाने के बाद नया डिवाइस लगाने में लगे वक्त के कारण लिफ्ट शुरू नहीं हो पा रही थी। इस वजह से स्वाइन फ्लू वार्ड के रोगियों को यहां शिफ्ट नहीं किया जा सका। लिफ्ट अब ठीक हो चुकी है। ट्रोमा वार्ड में 20 रोगियों को शिफ्ट किया जा सकता है। अभी जो स्वाइन फ्लू वार्ड है, वहां जगह फुल होने लगी है और अस्पताल प्रबंधन इस वजह से इन दिनों सकते में है।
पचास के करीब स्वाइन फ्लू संदिग्ध
जिला अस्पताल और निजी सेंटर्स पर अब तक स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव एवं संदिग्धों की कुल संख्या 45 हो चुकी है। जिला अस्पताल में बुधवार को 7 रोगी भर्ती थे। तीन रोगी रैफर किए गए। सीएमएचओ ने बताया कि निजी अस्पतालों में छह रोगी भर्ती हैं।