- Hindi News
- हथियार सप्लाई प्रकरण दो और आरोपी गिरफ्तार
हथियार सप्लाई प्रकरण दो और आरोपी गिरफ्तार
हथियारसप्लाई प्रकरण में गिरफ्तार शक्तिसिंह से पूछताछ के बाद बुधवार को प्रतापनगर थाना पुलिस रतनगढ़ डीडवाना जेलों से दो और आरोपियों को प्रॉडक्शन वारंट के जरिये गिरफ्तार कर भीलवाड़ा ले आई। अब पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर हथियार मामले की परतें खोलेगी। थानाधिकारी राम अवतार चौधरी के अनुसार हथियार सप्लाई प्रकरण में रिमांड पर चल रहे पायल रिसोर्ट के संचालक शक्तिसिंह से पूछताछ में यह जानकारी मिली कि मामले में शातिर अपराधी खारिया कनीराम निवासी राजेंद्र सिंह लाडनूं निवासी प्रीतम उर्फ पीरु सिंह भी शामिल हैं, जो वर्तमान में रतनगढ़ डीडवाना जेलों में बंद हैं।
पीरुसिंह लाडनूं थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ मारपीट, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। राजेंद्र सिंह फौज की नौकरी छोड़ गया तथा सालासर बालाजी क्षेत्र के बहादुर सिंह नामक बर्खास्त सिपाही को छुड़ा ले गया था। प्रतापनगर पुलिस मंगलवार को प्रॉडक्शन वारंट लेकर रतनगढ़ डीडवाना जेल पहुंची तथा बुधवार को दोनों को भीलवाड़ा ले आई। राजेंद्रसिंह को चूरू पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जबकि लाडनूं निवासी पीरु सिंह लूट के प्रकरण में डीडवाना जेल में बंद था।