- Hindi News
- मंडी में मारपीट, कार्रवाई के लिए थाने पहुंचे लोग
मंडी में मारपीट, कार्रवाई के लिए थाने पहुंचे लोग
भीलवाड़ा. कृ़षिउपज मंडी में बुधवार सुबह दुकान के बाहर खड़े एक युवक एक हमाल के साथ जीप में आए युवकों ने मारपीट कर दी। इसे लेकर व्यापारी दुकानदार आक्रोशित हो गए तथा मंडी के बाहर प्रदर्शन किया। उसके बाद आक्रोशित लोग थाने पहुंचे तथा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करा कार्रवाई की मांग करने लगे।पुलिस के अनुसार नेहरू रोड पर रहने वाला मदनलाल माली बुधवार सुबह कृ़षि उपज मंडी स्थित दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान वहां सफेद रंग की जीप में 8-10 युवक आए तथा उन्होंने मदन वहां मौजूद हमाल वृद्धिचंद से झगड़ा किया तथा मारपीट की। घटना को लेकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा होने से माहौल गरमा गया। मारपीट करने वालों में एक युवक का नाम गुलमंडी निवासी अनवर बताया गया है। झगड़े के बाद लोग सुभाषनगर थाने पहुंचे तथा मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग करने लगे।
थानेमें करने लगे बहस
थानेमें सुनवाई में देरी होने पर वहां पहुंचे लोग हंगामा करने लगे। करीब आधे घंटे तक व्यापारी दुकानदार थाने में रुक कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे। इस दौरान कुछ लोगों की पुलिसकर्मियों से बहस भी हो गई। बाद में पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें रवाना किया।