पांच घंटे बंद रहेगी बिजली
भीलवाड़ा | बिजलीलाइनों के रखरखाव के मद्देनजर बिजली निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 11 से सायं 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। जेईएन (सीएसडी थर्ड) के अनुसार पथिक नगर, चित्रकूटनगर, गोकुलधाम, सांगानेर रोड, सांगानेर, सालरा, सिंदरी के बालाजी, बड़ा महुआ में बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी।