पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस दिनभर करती रही इंतजार नहीं शव लेने नहीं आए परिजन

पुलिस दिनभर करती रही इंतजार नहीं शव लेने नहीं आए परिजन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा |मंशा गांव की भैरी का शव लेने शनिवार को दूसरे दिन भी परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे। कोटड़ी पुलिस दिनभर परिजनों की इंतजार में अस्पताल में बैठी रही।

सहायक उप निरीक्षक कन्हैयालाल के अनुसार मंशा निवासी भवानीशंकर मीणा ने शुक्रवार सुबह बीमारी की हालत में प|ी भैरी (20) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शाम करीब चार बजे उसने दम तोड़ दिया। पति वाहन लाने की बात कहकर अस्पताल से निकल गया, जो लौटकर नहीं आया। ऐसे में पुलिस ने शव को मुर्दाघर में रखवा दिया। उन्होंने बताया कि भैरी जाति से भील है और पांच साल पहले ही वह भवानीशंकर के साथ बतौर प|ी रहने लगी थी। उसके दो बच्चे भी हैं। इस शादी को लेकर भैरी भवानीशंकर के परिजन नाराज थे। इसके चलते शनिवार को दोनों में से किसी के परिजन शव लेने जिला अस्पताल नहीं पहुंचे। कोटड़ी पुलिस परिजनों का दिनभर अस्पताल में इंतजार करती रही। इस शादी को पांच साल होने से अब मामले की जांच एसडीएम करेंगे। पुलिस ने दोनों के परिजनों को रविवार को अस्पताल बुलवाया है।

मोर्चरी में पड़ा रहा शव