बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
भीलवाड़ा |पालड़ी स्थित विद्या ग्लोबल स्कूल परिसर में चौथा वार्षिकोत्सव “नटखट 2015’ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। स्कूल निदेशक अशोक चौधरी ने बताया कि कक्षा एक के बच्चों ने इंडिया वालों देश भक्ति गीत पर प्रस्तुति दी। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी पाश्चात्य गीतों पर कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह की शुरुआत में ईश्वर आराधना का अंदाज भी अनूठा रहा। जिसमें संघर्ष करते रहने की शक्ति और सत्य की जीत की ईश्वर से कामना की गई। कार्यक्रम में नाटिका भी प्रस्तुत की गई। निदेशक चौधरी ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक केके चंद्रवंशी ने की।