पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 90 हजार गैस उपभोक्ताओं की सप्लाई अटकी

90 हजार गैस उपभोक्ताओं की सप्लाई अटकी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा। जिले के 90 हजार गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की सप्लाई इन दिनों कंपनियों की ओर से रोक दी गई है। ये वे उपभोक्ता है जिन्होंने डीबीटीएल के तहत अपना बैंक अकाउंट लिंक नहीं करवाया है। जिले में अब तक 69 प्रतिशत उपभोक्ताओं के खाते ही योजना के अंतर्गत लिंक हो पाए हैं। कई उपभोक्ता ऐसे हैं जिनका कनेक्शन उनके नाम से नहीं है।
ऐसे में उन्हें दिक्कत रही है। आईओसीएल, बीपीसीएल एचपीसीएल आदि पेट्रोलियम कंपनियों की एजेंसियों पर बैंक खाता लिंक कराकर सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं पहुंच रहे हैं। योजना के अनुसार लिंक कराए जाने पर सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी संबंधित उपभोक्ता के खाते में जमा होनी है। आईओसीएल के सेल्स आफिसर वाई सुभाष का कहना है कि लोग लिंक करवाने में तत्परता दिखाए और योजना का लाभ ले। ताकि स्थिति स्पष्ट हो और सप्लाई और बेहतर की जा सके।

कंपनियों ने दबाव में उठाया कदम

पेट्रोलियम कंपनियों को 15 फरवरी तक 80 फीसदी एवं ज्यादा उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने का लक्ष्य है। इस कारण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए यह कदम उठाया गया है। प्रक्रिया के दौरान ही यह स्थिति स्पष्ट होने लगी कि अधिकांश उपभोक्ता जो लिंक नहीं करा पा रहे हैं उनकी अहम समस्या यह है कि उनके पास जो गैस कनेक्शन है वह उनके नाम से नहीं है।

केवाईसी प्रक्रिया अपनाकर कराएं कनेक्शन ट्रांसफर

ऐसे कई उपभोक्ता है जिनका गैस कनेक्शन उनके पिता या दादा के नाम का रहा और अब वे दुनिया में नहीं रहे। वहीं ऐसे भी केस सामने आए है जिन्होंने गैस कनेक्शन किसी और उपभोक्ता का ही इस्तेमाल किया है। ऐसे में उन्हें कनेक्शन उनके नाम ट्रांसफर करवाकर लिंक करवाना होगा।
विमल डिस्ट्रीब्यूटर के विनोद भंडारी का कहना है कि संबंधित उपभोक्ताओं को भी सिलेंडर दिए जा सकते हैं। वे केवाईसी भरे, उन्हें अपना आईडी और बैंक अकाउंट संबंधी प्रमाण देना होगा। तीन दिन में उनका कनेक्शन ट्रांसफर करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

यह है स्थिति

उपभोक्ताओं की संख्या 2 लाख 86 हजार 960
बैंक खाता लिंक 69 फीसदी
सबसे कम इंडेन उपभोक्ता हुए लिंक 61 प्रतिशत
भारत गैस के उपभोक्ता हुए लिंक 77 फीसदी
एचपी उपभोक्ता हुए लिंक 79 प्रतिशत।