पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर मेगा ट्रेड फेयर शुरू

भास्कर मेगा ट्रेड फेयर शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा। दैनिक भास्कर के मेगा ट्रेड फेयर का आगाज शनिवार को चित्रकूट धाम में हुआ। एसपी एचजी राघवेंद्र सुहास ने श्रीगणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने स्टॉल्स का अवलोकन किया। फेयर में अलग-अलग उत्पाद की करीब 150 स्टॉल्स लगाई गई हैं। भास्कर के भीलवाड़ा यूनिट हेड संदीप शर्मा ने एसपी का स्वागत किया। पहले दिन मेले में अच्छी रौनक रही। फेयर में कई तरह का साहित्य उपलब्ध हैं।
बनारसी साडियां, फैंसी साडियां, पानीपत का हैंडलूम, महाराजा सोफा, गलीचे, सहारनपुर का फर्नीचर, लखनऊ के चिकन सूट, कुर्ता-पायजामा, पंजाबी सूट जूतियां, लुधियाना की होजरी की स्टॉल्स भी हैं। हेल्थकेयर के कई उत्पाद, सौंदर्य प्रसाधन, गोल्ड ज्वैलरी आर्टिफिशियल ज्वैलरी मेले में उपलब्ध हैं। ऑटो मोबाइल्स प्रॉपर्टी संबंधी जानकारी दी जा रही है। मनोरंजन के लिए झूले लगाए हैं। फूड जोन अलग से है। इसमें चाट पकौड़ी, गोल-गप्पे सहित कई तरह के लजीज व्यंजन हैं। मेले के सहयोगी शारदा एवरग्रीन पार्क है।

(भीलवाड़ा. दैनिक भास्कर मेगा ट्रेड फेयर का शुभारंभ करते एसपी एचजी राघवेंद्र सुहास।)