- Hindi News
- धार्मिक स्थलों को बचाते हुए हाईवे निर्माण की मांग
धार्मिक स्थलों को बचाते हुए हाईवे निर्माण की मांग
भीलवाड़ा| गुरलाके ग्रामीणों ने धार्मिक स्थलों को बचाते हुए राजसमंद-भीलवाड़ा नेशनल हाईवे निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिए ज्ञापन में कहा कि हड़ुत्या बालाजी, चामुंडा माताजी एवं गौराजी के स्थान हैं। रगसपुरिया चौराहा पर बेवजह मोड़ दिया जा रहा है। यदि दोनों तरफ उपलब्ध सरकारी जमीन से रोड निकाला जाए तो धर्म स्थल भी बच जाएंगे और रोड भी बन जाएगा। ग्रामीणों ने गौराजी के स्थान तक पुन: सर्वे कराने की मांग की है।
एचआईवीपीडितों के प्रति अच्छा व्यवहार हो : व्यास
भीलवाड़ा|भीलवाड़ानेटवर्कफॉर लिविंग विद एचआईवी-एड्स संस्थान की मीटिंग एडवोकेट प्रहलादराय व्यास की अध्यक्षता में हुई। इसमें चर्चा की गई कि एचआईवी पीडितों के प्रति अच्छा व्यवहार होना चाहिए। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर भंवर जाट ने बताया कि एचआईवी पीडितों के लिए सुविधाओं के संबंध में पीएम को पत्र भी लिखा गया है।