पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ भारत अभियान के िलए आज स्कूली बच्चों की रैली

स्वच्छ भारत अभियान के िलए आज स्कूली बच्चों की रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. नगर परिषद 21 सितंबर को रोडवेज बस स्टैंड से स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत करेगा। इसके लिए 20 सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं। सुबह सात बजे सफाई का काम शुरू होगा।
तैयारियों के लिए शुक्रवार को सभापति अनिल बल्दवा ने संबंधित अधिकारियों की मीटिंग लेकर आवश्यक निर्देश दिए। ट्रायल के रूप में शुक्रवार को एसडीएम ऑफिस इसके आसपास सफाई की गई। नप स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचआर परिहार ने बताया कि इसके लिए एसडीएम ऑफिस इसके आसपास की सफाई में 10 सफाई कर्मचारी लगाए गए।
डीईओ माध्यमिक (प्रथम) ने बताया कि 20 सितंबर सुबह 10:30 बजे शहर के चार क्षेत्रों में 20 स्कूलों के करीब 2,800 छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली जाएगी। सभी रैलियां सुबह 11:30 बजे नगर परिषद पहुंचेगी। अंत में नप परिसर में कार्यकारी कलेक्टर अन्य अधिकारी बच्चों को संबोधित करेंगे।