पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेतरतीब खड़े वाहनों को उठाएगी क्रेन

बेतरतीब खड़े वाहनों को उठाएगी क्रेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें नो पार्किंग में खड़े रहने वाले वाहनों को एक अक्टूबर से क्रेन के जरिए उठाने की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में शुक्रवार को कार्यवाहक कलेक्टर गिरिराज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई यातायात सलाहकार समिति मीटिंग में निर्णय लिया गया। वर्मा ने नप यातायात पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वे सामंजस्य बनाकर योजना को लागू करें। निर्णय किया कि नगर परिषद में क्रेन रखी है इसे यातायात पुलिस को सौंप दिया जाएगा। पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों को जब्त किया जाएगा। वाहन मालिकों से पिकअप चार्ज तथा पेनल्टी वसूली जाएगी।

ऑटो चालकों को वर्दी में रहने तथा बैज लगाने, वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाने का निर्णय भी लिया। बेघर व्यक्तियों के लिए नगर परिषद द्वारा रोडवेज बस स्टैंड जिला अस्पताल में 30-30 लाख रुपए की लागत से आश्रय स्थल बनाने का निर्णय भी लिया गया। मीटिंग में डीटीओ जनार्दन आचार्य, ट्रेफिक इंचार्ज प्रकाशचंद्र भाटी समेत नप यूआईटी के अधिकारी मौजूद थे।

इनमुद्दों पर हर बार होती है चर्चा