- Hindi News
- मित्तल हॉस्पिटल के सुपर स्पेशियलिस्ट विशेषज्ञों की सेवाएं
मित्तल हॉस्पिटल के सुपर-स्पेशियलिस्ट विशेषज्ञों की सेवाएं
मित्तल हॉस्पिटल के सुपर-स्पेशियलिस्ट विशेषज्ञों की सेवाएं
भीलवाड़ा।अजमेरके पुष्कर रोड स्थित मित्तल हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर द्वारा स्थानीय सिटी हॉस्पिटल में हृदय रोग के अतिरिक्त अन्य सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार, 20 सितम्बर से प्रारम्भ की जा रही है। मित्तल हॉस्पिटल के जन-सम्पर्क प्रबन्धक गोपाल गर्ग ने बताया कि हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सूर्य पूर्व से ही अपनी सेवाएं सिटी हॉस्पिटल में प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को दे रहे हैं अब कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशान्त शर्मा गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. भास्कर डी. कुरेच्या भी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगें। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सूर्य द्वारा हृदयाघात, रक्तचाप, दिल में छेद, हृदय के वाल्व की बीमारियां, हाथ पैरों में खून की नसों सभी प्रकार के हृदय रोगों का परामर्श प्रदान किया जाएगा गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. भास्कर डी. कुरेच्या द्वारा गुर्दे से संबंधित रोग, डायलिसिस पर चल रहे, एक गुर्दे वाले, किडनी प्रत्यारोपण करवा चुके, ड्रग्स की लत से ग्रसित एवं विष आदि से उत्पन्न रोगों तथा कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशान्त शर्मा द्वारा सभी प्रकार की कैंसर की जांच परामर्श प्रदान किया जायेगा।
बिजनेस प्लस