पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजीकरण के विरोध में रेलवे कर्मचारियों का प्रदर्शन

निजीकरण के विरोध में रेलवे कर्मचारियों का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा| रेलवेके निजीकरण एवं शतप्रतिशत एफडीआई के विरोध में नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एंप्लॉइज यूनियन के तत्वावधान में कर्मचारियों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। रेलवे स्टेशन पर उदयपुर-जयपुर होली डे एक्सप्रेस ट्रेन के समय कर्मचारियों ने सरकार के निर्णय के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। शाखा अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने बताया कि रेलवे के पीपीपी में आने एफडीआई से कर्मचारियों के भविष्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि इन मुद्दों को लेकर हड़ताल भी हो सकती है। इस दौरान उपाध्यक्ष वीके शर्मा, अनवर अली खां, जेपी मौर्य, सुरेश शर्मा, गोरधन राम कच्छावा, महेश कुमार, डीएस गहलोत, केपी वर्मा, मदनलाल आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

भीलवाड़ा. होलीडे एक्सप्रेस ट्रेन के सामने प्रदर्शन करते रेलवे के कर्मचारी।