रामलीला मंचन 25 से, तैयारियां जोरों पर
भीलवाड़ा| श्रीरामलीला कमेटी की ओर से आजाद चौक में 25 सितंबर से शुरू होने वाली रामलीला मंचन के लिए तैयारियां जोरों पर हंै। कमेटी अध्यक्ष श्रीराम पारीक ने बताया कि रामलीला मंचन का रिहर्सल आजाद चौक में किया जा रहा है। मुख्य निदेशक सुरेश फतेहपुरिया ने बताया कि इस बार मंचन में दृश्यों की विशिष्टता के साथ-साथ रोचकता भी सम्मिलित की गई है।