पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुबह 6 से दोपहर 3.29 बजे तक घट स्थापना

सुबह 6 से दोपहर 3.29 बजे तक घट स्थापना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शारदीय नवरात्र में इस बार कोई घटत या बढ़त नहीं है। नवरात्र पूरे नौ दिन के होंगे। शुरुआत 25 सितंबर से तथा पूर्णाहुति 3 अक्टूबर नवमी को होगी। उसी दिन शाम को विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा। नवमी के दिन सुबह 9 बजकर 58 मिनट तक ही नवमी है, उसके बाद दशमी लग जाएगी। शास्त्रों में कहा गया है कि रावण दहन विजयादशमी यानी दशमी को संध्याकाल में ही होना चाहिए। दूसरे दिन 4 अक्टूबर को दशमी केवल सुबह 7 बजकर 24 मिनट तक है, इस कारण दशहरा नवमी के दिन 3 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। उसी दिन शाम को रावण दहन होगा। 2 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी।

घटस्थापना का मुहूर्त

25सितंबर सुबह 6 बजकर 31 मिनट से दोपहर 3 बजकर 29 मिनट तक घट स्थापना हो सकेगी। शुभ वेला में घट स्थापना सुबह 6 बजकर 31 मिनट से 8 बजकर 1 मिनट तक, चंचल, लाभ अमृत वेला में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजकर 29 मिनट तक तथा अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक घट स्थापना हो सकेगी।

नवरात्र की तिथियांं

दिनांकतिथियां पूजा

25सितंबर एकम शैल पुत्री

26 सितंबर द्वितीया ब्रह्मचारिणी

27 सितंबर तृतीया चंद्र घटा

28 सितंबर चतुर्थी कुष्मांडा

29 सितंबर पंचमी स्कंधमाता

30 सितंबर षष्टी कात्यायनी

1 अक्टूबर सप्तमी कालरात्रि

2 अक्टूबर अष्टमी महागौरी

3 अक्टूबर नवमी/दशमी सिद्धिदात्री