गुरुवंदन छात्र अभिनदंन कार्यक्रम
गुरुवंदन छात्र अभिनदंन कार्यक्रम
भीलवाड़ा.भारतविकास परिषद प्रताप शाखा की ओर से राजकीय अंबेडकर आवासीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आटूण में गुरुवंदन छात्र अभिनदंन कार्यक्रम आयोजित किया। शाखा अध्यक्ष श्याम कुमावत ने बताया कि चार छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुकनसिंह राठौड़, योगेंद्र शर्मा, शाखा सचिव महेश जाजू, शाला प्रधान मंजू राठी, राहुल मुणोत, रमेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
हिंदीभाषा सप्ताह का आयोजन: लायनेसक्लब की ओर से हिंदी भाषा सप्ताह के तहत कोर्णाक उप्रावि में कार्यक्रम आयोजित किया। डायरेक्टर सुशीला जैन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। अध्यक्ष प्रतिभा मानसिंहका ने सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए। कार्यक्रम में दिवाकर खुराना, अंतिमबाला, भारती दाधीच आदि मौजूद थे।