पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेदांत स्कूल में पौधरोपण

वेदांत स्कूल में पौधरोपण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिकभास्कर के एक पेड़ एक जिंदगी अभियान के तहत शनिवार को गोविंद नगर स्थित वेदांत इंटरनेशनल स्कूल में पौधरोपण किया गया। स्कूल डायरेक्टर धर्मेंद्र भावनानी ने बच्चों को पेड़ों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि पेड़ ऑक्सीजन देते हैं और प्रदूषण को कम करते हैं। प्रकृति की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ जल चक्र के संचालन को भी नियमित रखते हैं। प्रकृति को स्वच्छ रखने के लिए हर व्यक्ति को पौधे लगाने चाहिए। टीचर दीपिका सिंघल, आभा वैष्णव, मधु जैन, अंकिता गुर्जर, भावना पालीवाल, श्वेता शर्मा आदि और कक्षा छह से आठ के स्टूडेंट्स द्वारा पौधरोपण किया गया। सभी ने पौधों की देखरेख का भी संकल्प लिया।

भीलवाड़ा. वेदांतस्कूल में पौधा रोपण करतीं छात्राएं स्टाफ सदस्याएं।