मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना बंद
युवाओंको स्व रोजगार से जोड़ने के लिए राज्य में चल रही मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना बंद हो गई है। इस योजना में नई इंडस्ट्री या बिजनेस शुरू और विस्तार करने पर 10 लाख रुपए का लोन आठ प्रतिशत ब्याज सब्सिडी पर मिलता था। पिछले साल जिले में 500 यूनिट को लोन दिया गया था।
डीआईसी जीएम शिवराज शर्मा ने बताया कि हर साल अप्रैल में नए टारगेट जाते हैं लेकिन योजना बंद हो जाने से इस साल कोई टारगेट नहीं मिले हैं। योजना के तहत जिला उद्योग केंद्र युवाओं से आवेदन आमंत्रित कर उनकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट इंटरव्यू के आधार पर फाइल स्वीकृत कर बैंकों को भेजते थे। बैंक उन्हें लोन स्वीकृत कर निर्धारित समय पर किश्त चुकाने पर उन्हें आठ प्रतिशत ब्याज सब्सिडी दी जाती थी।
प्रधानमंत्रीरोजगार योजना के टारगेट घटाए
प्रधानमंत्रीरोजगार योजना के टारगेट भी इस साल कम कर दिए गए हैं। पिछले साल 31 यूनिट पर 71 लाख रुपए की मार्जिन मनी का टारगेट जिले को दिया था। इस साल मार्जिन मनी कम करके यूनिट की संख्या बढ़ाई दी गई। जिले को इस साल 55 यूनिट पर 45.50 लाख रुपए का टारगेट दिया है। मार्जिन मनी कम कर यूनिट की संख्या बढ़ाना जिला उद्योग केंद्र के लिए परेशानी बन गया है।