जिला सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न
सीनियरजिला कुश्ती प्रतियोगिता गुरुवार को लव कुश व्यायामशाला में संपन्न हुई। कुश्ती प्रशिक्षक रामनिवास गुर्जर ने बताया कि 55 किलो भार वर्ग में बाबू गुर्जर प्रथम गणेश तेली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 60 किलो भार वर्ग में सुनीलकुमार विश्नोई प्रथम दीपक गुर्जर द्वितीय, 66 किलो भार वर्ग में निर्मल कुमार विश्नोई प्रथम कैलाश तेली द्वितीय, 74 किलो भार वर्ग में आशीष जोशी प्रथम करण गुर्जर द्वितीय, 84 किलो भार वर्ग में आदित्य गुर्जर प्रथम अभिषेक गुर्जर द्वितीय, 96 किलो भार वर्ग में अविनाश गुर्जर प्रथम लोकेश सेन द्वितीय और 120 किलो भार वर्ग में मुकेश सेन प्रथम धर्मराज जाट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संचालक ओम गुर्जर ने बताया कि प्रथम आने वाले पहलवान निंबाहेड़ा में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
फार्मासिस्टदिवस मनाया
भीलवाड़ा.विश्वफार्मासिस्ट दिवस पर गुरुवार को फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। फार्मा यूथ वेलफेयर संस्थान के प्रवक्ता अभिषेक जैन ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि सीएमएचओ डॉ. मुश्ताक खान अध्यक्षता केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रामराय सेठिया ने की। इस मौके पर फार्मासिस्ट की स्वास्थ्य के क्षेत्र में उपयोगिता विषय पर चर्चा की गई। इसमें छह अक्टूबर से फार्मासिस्ट के बिना चल रही दुकानों के खिलाफ कार्रवाई कराने का निर्णय लिया गया।
शहीददिवस मनाया
भीलवाड़ा.रावणाराजपूत सेवा संस्थान तहसील कार्यकारिणी द्वारा शहीद सप्ताह के पांचवंे दिन हेप्पा हीरो मेजर दलपतसिंह देवली का 96वां शहीद दिवस मनाया गया। महामंत्री रतनसिंह राणावत के मुख्य आतिथ्य कमलसिंह राजावत की अध्यक्षता में संस्थान पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।