टूटे सर्किलों की शुरू हुई रिपेयरिंग
नगरपरिषद ने गुरुवार से टूटे सर्किलों की मरम्मत शुरू करवा दी है। हालांकि अभी टूटे हुए जाली वाले पत्थर नहीं बदले जा रहे हैं लेकिन डेमेज हुई जगह पर सीमेंट लगाने का काम शुरू कर दिया है।
\\\"दैनिक भास्कर\\\' ने गुरुवार को \\\"टूटे सर्किल भी नहीं सुधरेंगे फेस्टिवल सीजन में\\\' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद परिषद ने गुरुवार से रिपेयरिंग शुरू करा दी है। एक्सईएन संजय माथुर ने बताया कि सर्किलों पर टूटे जाली वाले पत्थर करौली से मंगाने पड़ेंगे। इसलिए टूटे पत्थरों की जगह नए पत्थर लगाने में थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन मरम्मत के बाकी काम में देरी नहीं हो इसलिए सीमेंट लगाकर रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया है।
भीलवाड़ा. गोलप्याऊ चौराहा स्थित सर्किल की रिपेयरिंग करते कारीगर।