जी स्कूल में किया पौधरोपण
दैनिक भास्कर का एक पेड़ एक जिंदगी अभियान
भास्करन्यूज | भीलवाड़ा
दैनिकभास्कर के एक पेड़ एक जिंदगी अभियान के तहत सोमवार को माउंट लिट्रा जी स्कूल में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका आभा मित्तल ने पर्यावरण संरक्षण पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रकृति का शृंगार पेड़-पौधों से है और हमें इसके प्रति गंभीर रहना चाहिए।
पौधरोपण कर सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जन्म दिन एवं विशेष आयोजनों तथा उत्सवों पर पौधरोपण करना चाहिए। प्रधानाध्यापिका मित्तल ने बच्चों को पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर ललित शर्मा, विनोद वर्मा, भवानीसिंह, मृणाली कौर, मीनू आदि मौजूद थे।
भीलवाड़ा. चितौड़गढ़रोड स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में पौधरोपण करते विद्यार्थी।