जीप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
जीप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
भीलवाड़ा|जलिंद्रीचौराहा के पास रविवार शाम हुई जीप बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की बूंदी के राजकीय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक अमरपुरा से काम करने के वापस अपने घर जलिंद्री जा रहा था। इसी दौरान चौराहा पर जीप बाइक में भिड़ंत हो गई। बिजौलिया पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा तथा दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थानाधिकारी सूर्यभान सिंह के अनुसार, धामणिया हाल जलिंद्री निवासी राजूलाल (35) रामप्रसाद हरिजन रविवार शाम अमरपुरा से काम समाप्त कर बाइक से अपने घर जलिंद्री लौट रहा था। गांव से पहले जलिंद्री चौराहा पर सामने से रही जीप बाइक में भिड़ंत हो गई, जिससे राजूलाल को गंभीर चोटें आईं।
जिसे परिजन बूंदी के राजकीय अस्पताल ले गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बाद में घटना की जानकारी बिजौलिया थाने में दी गई। पुलिस बूंदी पहुंची तथा मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा तथा दुर्घटना का मामला दर्ज किया।