राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती मनाई
भीलवाड़ा| राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती पर साहित्यिक संस्था सामयिकी द्वारा लोक उजास सभागार में गोष्ठी आयोजित की गई। अतिथि भारतीय यूनेस्को क्लब महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्याम बनवाड़ी, डॉ. जमनालाल बायती, फतहसिंह लोढ़ा थे। सामयिकी अध्यक्ष श्यामसुंदर सुमन ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में दिनकर के साहित्यिक योगदान पर कवियों एवं साहित्यकारों ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में नियामक बंशीलाल पारस, प्रधान सचिव ओम उज्जवल, डॉ. महावीर बैरागी, दिव्या ओबेराय, डॉ. भैरूलाल गर्ग, जगदीश विदेह, अवधेश कुमार, गुलाब मीरचंदानी आदि कवियों ने विचार व्यक्त किए।