पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नप में हटाए अतिक्रमण तोड़े फुटपाथ भी

नप में हटाए अतिक्रमण तोड़े फुटपाथ भी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद ने बुधवार को शहर में कई जगह अतिक्रमण हटाने प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग जब्त करने की कार्रवाई की। एईएन सतीश शारदा ने बताया कि गांधीसागर तालाब के पास सड़क सीमा में बने दो फुटपाथ तोड़े गए। इसके बाद शहर में अलग-अलग जगह करीब 15 केबिन तोड़ी गईं। सड़क सीमा से ज्यादा बाहर निकल रहे टीन शेड भी हटाए गए। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचआर परिहार ने बताया कि 15 जगह से 67 किलो कैरी बैग जब्त किए हैं। इनकी सूचना कलेक्टर को भेज दी है। चालान संबंधी अग्रिम कार्रवाई कलेक्टर द्वारा की जाएगी।

भीलवाड़ा. अजमेरचौराहे पर अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया गया।

यूआईटी ने भी तोड़ा अतिक्रमण

यूआईटीने शहीद तेज सिंह सर्किल के पास सड़क की जगह पर अतिक्रमण कर बनाई बाउंड्री को तोड़ दिया। सेक्रेट्री पीएस सांगावत ने बताया कि सड़क की जगह पर एक व्यक्ति द्वारा 20 गुणा 200 स्कवायर फीट बाउंड्री बनाई गई थी। इसे तोड़ दिया गया।