- Hindi News
- ज्योति कलश कार्यक्रम में की छात्राओं ने सफाई
ज्योति कलश कार्यक्रम में की छात्राओं ने सफाई
ज्योतिकलश कार्यक्रम के तहत बुधवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वार्ड 14 में शिक्षा अधिकारियों के साथ छात्र-छात्राओं ने सफाई अभियान में भाग लिया। प्रधानाध्यापिका पुष्पा लढा ने बताया कि डीइओ सुभाष शर्मा एडीईओ अशोक पारीक ने बच्चों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए सफाई अभियान से जोड़ा। इसी प्रकार उपभोक्ता कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने रोडवेज बस स्टैंड पर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष एसके लोहानी ने बताया कि नगर परिषद आयुक्त संजय माथुर, पर्यावरण संवर्धन समिति के प्रकाश छाबड़ा एलएनजे ग्रुप के विशेषाधिकारी रजनीश कुमार के नेतृत्व में डिपो प्रबंधक फूल चंद मीणा तथा सहायक प्रबंधक श्याम सुंदर शर्मा ने बस स्टैंड परिसर की साफ सफाई की। इस अवसर पर समिति सदस्यों ने माह में एक बार स्वच्छता अभियान चलाने की घोषणा की। समिति के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र कचौलिया प्रदेश महामंत्री जितेंद्र मारु आदि इस दौरान उपस्थित थे।