पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िदनेश कुमार होंगे भीलवाड़ा के प्रभारी

िदनेश कुमार होंगे भीलवाड़ा के प्रभारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
33 जिलों में प्रमुख सचिव एवं सचिवों को किया प्रभारी नियुक्त

जयपुर| जयपुर।राज्य सरकार ने सभी 33 जिलों में प्रमुख सचिव एवं सचिवों को जिला प्रभारी नियुक्त किया है। राज्य सरकार की ओर से बुधवार को जारी आदेश में पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव डी.बी. गुप्ता को जयपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह प्रभारी प्रमुख रूप से जिले में चल रही केंद्रीय एवं राज्य विकास की योजनाओं का रोस्टर पद्घति से निरीक्षण एवं उनकी रिपोर्ट तैयार करने, ’’सरकार आपके द्वार’’ कार्यक्रम के तहत प्राप्त प्रतिवेदन एवं प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में जिला स्तर पर की गई कार्यवाही एवं उसकी समीक्षा करेंगे। राज्य सरकार ने आईएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल को उदयपुर, भास्कर ए.सावंत को प्रतापगढ़, नवीन महाजन को चित्तौडग़ढ़, अशोक सिंघवी को चूरू, डॉ. ललित मेहरा को झुंझुनूं, राजेश यादव को बारां, जे.सी. मोहंती को झालावाड़ दीपक उप्रेती को जोधपुर, राजीव सिंह ठाकुर को जालोर, प्रीतम सिंह को नागौर, खेमराज को पाली, गायत्री ए. राठौड़ को टोंक, राजेश्वर सिंह को सवाईमाधोपुर, नरेश पाल गंगवार को हनुमानगढ़, कुलदीप रांका को राजसमंद, ओ.पी.सैनी को दौसा, पी.के. गोयल को करौली, वीनू गुप्ता को अलवर, मनजीत सिंह को सीकर, कुंजीलाल मीणा को बाड़मेर, रजत मिश्रा को जैसलमेर, डॉ. आर. वेंकटेश्वरन को भरतपुर, संजय मल्होत्रा को अजमेर, दिनेश कुमार को भीलवाड़ा, शैलेन्द्र अग्रवाल को बीकानेर, राजीव स्वरूप को श्रीगंगानगर, अभय कुमार को धौलपुर, आलोक को कोटा, अजिताभ शर्मा को बूंदी, सुदर्शन सेठी को बांसवाड़ा, विक्रम सिंह चौहान को डूंगरपुर तथा आनन्द कुमार को सिरोही जिले का प्रभारी नियुक्त किया है।





प्रमुख रूप से यह रहेगी जिम्मेदारी

केंद्रीय एवं राज्य विकास की योजनाओं का रोस्टर पद्घति से निरीक्षण एवं उनकी रिपोर्ट बनाना, \\\"सरकार आपके द्वार’ के दौरान मिले प्रतिवेदनों की जिले में निस्तारण की कार्यवाही, राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की पंचायत समितिवार क्रियान्विति निस्तारण में गति लाना, मुख्यमंत्री की यात्राओं के दौरान की गई घोषणाओं की क्रियान्विति और बजट घोषणाओं, अधिकारियों द्वारा किये गये दौरों एवं यात्री विश्राम के मापदंडों के विरुद्घ की गई प्रगति, पंचायत कलस्टर अधिकारियों के कार्यों एवं क्रियान्विति किये जाने संबंधी कार्ययोजना और भामाशाह योजना क