- Hindi News
- अर्पित तीन राज्यों के आईबी नेटवर्क चेयरपर्सन होंगे
अर्पित तीन राज्यों के आईबी नेटवर्क चेयरपर्सन होंगे
भीलवाड़ा. स्थानीयसंगम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के आई बी प्रोग्राम के कोर्डिनेटर अर्पित शर्मा को इंदौर में आयोजित राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात के आई बी डिप्लोमा के कोर्डिनेटर नेटवर्क मीटिंग में निर्विरोध चेयर पर्सन निर्वाचित किया गया। इन्दौर के चैयतराम इन्टरनेशनल स्कूल में आयोजित इस नेटवर्क की प्रथम मीटिंग में यह निर्णय लिया गया कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात के नेटवर्क क्षेत्र में आई बी प्रोग्राम के विकास हेतु लिये गये निर्णयों की रिपोर्ट अर्पित शर्मा एशिया पेसिफिक के सिंगापुर स्थित बेसकेम्प को प्रस्तुत करेंगे। स्कूल की प्राचार्या मधु नागपाल ने बताया कि अर्पित की इस उपलब्धि को एक शानदार उपलब्धि बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।