पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वकील से धोखाधड़ी का फरार आरोपी पकड़ा

वकील से धोखाधड़ी का फरार आरोपी पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. वकीलसे धोखाधड़ी के मामले में फरार आदर्श नगर निवासी ओमप्रकाश पुत्र मिश्रीलाल शर्मा को कोतवाली पुलिस ने उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी मानसिंह चौहान ने बताया कि शास्त्रीनगर निवासी वकील ओमप्रकाश सोनी ने चार फरवरी को आरोपी शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दी थी। सोनी ने आरोप लगाया था कि शर्मा ने किसी और के भूखंड को अपना बताकर उसका सौदा 90 हजार रुपए में कर दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से शर्मा फरार था, जिसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। चौधरी का कहना है कि शर्मा के खिलाफ कोतवाली, सुभाषनगर भीमगंज के छह मामलों में वारंट निकले हुए थे।