पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैक्ट्री की खिड़की तोड़ कर नकदी चोरी

फैक्ट्री की खिड़की तोड़ कर नकदी चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडपिया चौराहा स्थित एक फैक्ट्री में खिड़की तोड़कर घुसे चोरों ने बीती रात नकदी चांदी के सिक्के चुरा लिए। वारदात दूसरी मंजिल स्थित फैक्ट्री के कार्यालय में हुई। एमओबी टीम डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाकर चोरों के सबूत जुटाने के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

मंगरोप थाना प्रभारी विनोदकुमार मीणा ने बताया कि अजय सिंथेटिक्स में चोरों ने पीछे एक खेत से दीवार फांदकर प्रवेश किया। चोरों ने दूसरी मंजिल पर एक खिड़की को तोड़ा और फैक्ट्री कार्यालय पर लगे शीशे के दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर घुसे। वहां बनी दराजों के ताले तोड़कर पांच-पांच हजार रुपए पूजा की थाली से चांदी के सिक्के चुरा लिए। वारदात का पता शनिवार सुबह चला। इसके बाद डॉग स्क्वायड एमओबी टीम को वहां बुलवा लिया गया। एमओबी टीम ने चोरों के फिंगर फुट प्रिंट उठाए, जबकि डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस ने चोरों के आने-जाने की स्थिति का पता लगाया।