- Hindi News
- अवैध हथियार रखने का एक आरोपी फिर रिमांड पर, दो को जेल
अवैध हथियार रखने का एक आरोपी फिर रिमांड पर, दो को जेल
भीलवाड़ा. हथियारसप्लाई करने अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद रिमांड पर चल रहे तीन आरोपियों को सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। न्यायाधीश ने हथियार सप्लायर को फिर 12 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा, जबकि दो को जेल भेजने के आदेश दिए। पुलिस के अनुसार गत दिनों पुलिस ने अवैध रूप से हथियार सप्लाई करने के आरोप में एक होटल संचालक शक्तिसिंह को तथा अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में पांसल चौराहा क्षेत्र के महेंद्र उर्फ छोटू एक अन्य को गिरफ्तार किया था। जिनको कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि समाप्त होने पर सोमवार को तीनों को फिर कोर्ट में पेश किया, जहां से शक्तिसिंह को 12 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए।