पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता को बताया जाएगा अभ्यर्थियों के चुनाव खर्च का हिसाब किताब

जनता को बताया जाएगा अभ्यर्थियों के चुनाव खर्च का हिसाब किताब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा.पंचायत चुनावलड़ रहे अभ्यर्थियों को चुनाव परिणाम की घोषणा होने के तीन दिन के अंदर चुनाव खर्च का हिसाब प्रस्तुत करना है। हालांकि अभी कुछ अभ्यर्थियों का हिसाब बाकी रह गया है। होगा। इस बार चुनाव खर्च को सार्वजनिक भी किया जाएगा। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी किए हैं। इसमें लिखा है कि अभ्यर्थियों द्वारा प्रारुप में जिला निर्वाचन अधिकारी या उनके द्वारा मनोनीत अधिकारी को चुनाव परिणामों की घोषणा के तीन दिन में प्रस्तुत किया जाएगा। अभ्यर्थियों द्वारा हिसाब प्रस्तुत करने के बाद संबंधित अधिकारी द्वारा अपने कार्यालय के नोटिस बोर्ड तीन दिन तक प्रदर्शित किया जाएगा।