पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार का कांच तोड़ हार, मोबाइल साडि़यां चोरी

कार का कांच तोड़ हार, मोबाइल साडि़यां चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. आजादनगरके डी सेक्टर स्थित कम्यूनिटी हॉल में सोमवार रात शादी समारोह में शामिल होने आई एक महिला की कार का कांच तोड़ चोर साडियां, हार सेट मोबाइल पार कर ले गए। समारोह से बाहर आई महिला को कांच टूटा तथा जेवर आदि सामान नदारद मिले तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। आरसी व्यास निवासी अंतिम बाला तिवाड़ी सोमवार रात कार से आजादनगर के डी सेक्टर स्थित कम्युनिटी हॉल में शादी समारोह में शामिल होने आई।

कम्युनिटी हॉल के बाहर कार खड़ी करने के बाद वह अंदर चली गई। पीछे से किसी ने कार के पीछे का कांच तोड़कर उसमें से तीन साड़ियां, एक मोबाइल चांदी का सैट चुरा लिया। समारोह से लौटी तिवाड़ी को कांच टूटा तथा मोबाइल हार सैट गायब देखा तो उसके होश उड़ गए। इसकी जानकारी विवाह समारोह वालों अन्य लोगों को दी तो खलबली मच गई। अंतिम बाला ने घटना की जानकारी प्रतापनगर थाने में दी। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर घटना स्थल का निरीक्षण किया।