पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टायरों के अभाव में जैक पर खड़ी है रोडवेज बसें

टायरों के अभाव में जैक पर खड़ी है रोडवेज बसें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. रोडवेज वर्कशॉप में टायरों के अभाव में जैक पर खड़ी बसें।

ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर | भीलवाड़ा

रोडवेजके लगातार बढ़ते घाटे के चलते अब कार्यशाला को तो समय पर टायर मिल रहे हैं और ही अन्य पार्ट्स। इसका असर बसों के संचालन पर पड़ने लगा है। टायरों के अभाव में गत पांच दिन से दो बसें कार्यशाला में खड़ी हैं। शीघ्र टायर नहीं मिलने पर और भी बसें अटक सकती है। टायर पार्ट्स के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया, पर इस ओर ध्यान नहीं दिए जाने से समस्या उत्पन्न हो गई। गत दो माह से रोडवेज कार्यशाला में नए टायर और पार्ट्स नहीं रहे हैं। इसके चलते भीलवाड़ा डिपो की बस संख्या 3482 2302 गत दिनों से डिस्क के सहारे कार्यशाला में खड़ी हैं। कुछ बसों में पार्ट्स बदलने हैं, लेकिन रीजनल कार्यालय अजमेर जयपुर स्थित मुख्यालय से टायर आदि सामान नहीं भेजा जा रहा है। ऐसे में अधिकारियों को मजबूरन बसों को कार्यशाला में खड़ा करना पड़ रहा है। टायरों के अभाव में कार्यशाला में खड़ी दोनों बसें भीलवाड़ा से अजमेर के बीच चलती थी। दो बसों के अटकने से इनके स्थान पर फिलहाल तो दूसरी बसें एडजेस्ट कर दी गई, लेकिन अगर कुछ दिन और टायर सामान नहीं आया तो और भी कई बसों के अटकने की संभावना है।

50टायरों की आवश्यकता

वर्तमानमें कार्यशाला में करीब 50 टायरों की आवश्यकता है। मुख्यालय द्वारा करीब दो माह से टायर नहीं मिलने से विभिन्न मार्गों पर बसें संचालित करने में परेशानी हो रही है। रोडवेज कार्यशाला को टायरों के साथ ही पार्ट्स की भी आवश्यकता है, जो शीघ्र नहीं मिले तो और बसों के अटकने की संभावना है।

115बसों का हो रहा संचालन

रोडवेजडिपो वर्तमान में 115 बसों का संचालन कर रहा है। इनमें 89 कार्पोरेशन की, 16 अनुबंधित 10 मिडी बसें शामिल हैं। कार्पोरेशन की बसें जयपुर, उदयपुर, कोटा, ब्यावर आदि मार्गों पर तथा अनुबंधित 16 बसों में से 14 भीलवाड़ा से जयपुर 2 भीलवाड़ा से बीकानेर के बीच चलती है। 10 मिडी बसों का जिले के ही ग्रामीण क्षेत्रों में संचालन हो रहा है।

मुख्यालयको कराया अवगत

प्रबंधकसंचालन कार्यशाला शिवकुमार शुक्ला का कहना हैं कि करीब दो माह से टायर अन्य सामान नहीं आने से बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। टायर नहीं होने की जानकारी मुख्यालय स्थित महाप्रबंधक टायर के साथ ही डिपो के मुख्य प्रबंधक को भी दे दी गई। इसके बावजूद टायर सामान नहीं मिलने से दो बसें डिस्क पर खड़ी है।