पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति ने बच्चों का मोहा मन

ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति ने बच्चों का मोहा मन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पिकमैके द्वारा सोमवार को दो स्कूलों में ओडिसी नृत्य कलाकार सुप्रिया नायक डोली बासु ने प्रस्तुति देकर अपने नृत्य कौशल से स्टूडेंट्स को रूबरू करवाया। उन्होंने उच्च प्राथमिक स्कूल (फ़र्स्ट) बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल गुलमंडी में कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

दोनों ने स्टूडेंट्स को नृत्य की विशेषता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह नृत्य भगवान जगन्नाथ की पूजा करने वाली स्त्रियों, जिन्हें महरिया कहा जाता था, के द्वारा भगवान की पूजा के दौरान किया जाता था। नृत्य की बारीकियों जैसे पदचलन, हस्त वक्ष चलन, चौक पुरना आदि का अभ्यास कराया गया। उन्होंने इस अवसर पर मंगलपूजन द्वारा गणपति वंदना तथा त्रिखंडी प्रणाम पर नृत्य की प्रस्तुति दी। उच्च प्राथमिक स्कूल फ़र्स्ट में यूनेस्को महासंघ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्याम बनवाड़ी, देवकिशन आचार्य, निहाल अजमेरा, कमलकांत शर्मा, कुसुम आदि थे। दोनों कलाकारों द्वारा छह दिवसीय कार्यक्रम के तहत स्कूलों संस्थाओं में कार्यक्रम किए जाएंगे।