पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेलेंटाइन डे की तैयारी

वेलेंटाइन-डे की तैयारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. वेलेंटाइन-डेहर प्रेमी जोड़े के लिए खास दिन होता है। इस दिन युवा अपने दिल की बात अलग-अंदाज में बयां करते हैं वहीं कई युवा उपहारों के माध्यम से भी अपने प्यार का भाव प्रकट करते हैं। शहर में कई कार्ड गैलेरियां सज कर तैयार है। वेलेंटाइन-डे सेलिब्रेट करने के लिए इस बार बाजार में बहुत कुछ नया भी आया है। जो युवाओं को लुभा रहा है। कार्ड गैलेरी संचालक के अनुसार, गोल्डन सिल्वर स्टेच्यू कपल तथा मैसेज अखरोट तथा मैसेज बोतल खास है। डूम कपल, क्रिस्टल कपल, फोटो फ्रेम, मार्बल पेस्ट के आर्टिकल, टेडी बियर, की चेन, टेडीबियर हार्ट एवं चॉकलेट सहित कई वैरायटियों में वेलेंटाइन-डे कार्ड युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।