पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीरचंद नए जिला प्रमुख

पीरचंद नए जिला प्रमुख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला प्रमुख पद के लिए आवेदन करने पीरचंद सिंघवी मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर के साथ आए थे। सभी जिला परिषद सदस्य भाजपा के जिला चुनाव पर्यवेक्षक वीरमदेवसिंह के नेतृत्व में बस में बैठकर वोट देने आए थे। पूर्व जिला महामंत्री कैलाश काबरा उन्हें वोट दिलाने के लिए जिला परिषद में ले गए। कांग्रेस समर्थित जिला परिषद सदस्यों को कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा वोट दिलाने के लिए लेकर आए। जिला प्रमुख के पद पर वोट देने आए जिला परिषद सदस्यों से कलेक्ट्रेट परिसर में ही उनके निर्वाचन का प्रमाण पत्र देखा गया। कुछ जिला परिषद सदस्य निर्वाचन का प्रमाण पत्र बस में ही छोड़ आए थे लेकिन वोट देने के लिए वापस लेकर आए।

भीलवाड़ा. जिला प्रमुख चुने जाने के बाद पीरचंद सिंघवी को समर्थकों ने माला पहनाकर बधाई दी।

निर्दलीय जीते प्रद्युम्नसिंह ने दिया कांग्रेस को वोट

पॉलिटिकलरिपोर्टर | भीलवाड़ा

जिला परिषद में 14वें जिला प्रमुख के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पीरचंद सिंघवी निर्वाचित हुए हैं। वार्ड नंबर तीन से चुनाव लड़े सिंघवी को 28 तथा कांग्रेस की तरफ से जिला प्रमुख के उम्मीदवार हेम सुल्तानिया को नौ जिला परिषद सदस्यों के वोट प्राप्त हुए।

कांग्रेस के पास आठ जिला परिषद सदस्य ही थे लेकिन वार्ड नंबर 12 से निर्दलीय चुनाव जीते प्रद्युम्नसिंह ने भी कांग्रेस को वोट दिया इस कारण नौ वोट हो गए। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविकुमार सुरपुर ने उन्हें जिला प्रमुख के पद की शपथ दिलाई।

कालूलालके करीबी हैं

सिंघवीगुर्जर के नजदीकी हैं और उनका चुनाव संचालन का जिम्मा संभालते रहे हैं। सिंघवी भाजपा में जिला महामंत्री भी हैं। कांग्रेस ने वार्ड नंबर 20 से जीते हेम सुल्तानिया को जिला प्रमुख का उम्मीदवार बनाया था। वे भी कांग्रेस में जिला सचिव के पद पर हैं।