अहंकार सबसे बड़ा दुश्मन: जगदीश पुरी
धर्म रक्षार्थ होते अवतार: आनंद महाराज
दूसरों के दुख को समझने वाला संत
अहिंसा ही हो लक्ष्य: अनुपम मुनि
भीलवाड़ा | स्वामीजगदीश पुरी ने कहा कि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है। खान से निकला पत्थर एक बार मंदिर जाता है तो वह भगवान बन जाता है। मनुष्य सौ बार मंदिर जाकर भी भगवान तो क्या इंसान नहीं बन पाता। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण मनुष्य का अहंकार है। अंहकार के कारण मनुष्य अपने आप को बहुत बड़ा मान रहा है, लेकिन अहंकार ने जब रावण जैसे विद्वान को मृत्यु के द्वार तक पहुंचा दिया तो मानव क्या है। जिंदल परिवार की ओर से कुमुद विहार में आयोजित हो रही भागवत कथा में स्वामी ने कहा कि अहंकार के नाश इससे दूर रहने के लिए परमात्मा का स्मरण करना होगा।