डी वार्मिंग कार्यक्रम आज से
भीलवाड़ा | बच्चोंमें कुपोषण की रोकथाम तथा उनके शारीरिक मानसिक विकास के लिए कृमि नियंत्रण (डी वार्मिंग) का चार दिवसीय कार्यक्रम मंगलवार से शुरू होगा। इसके तहत एक से पांच साल तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के द्वारा दवा ऐलबेंडाजोल खिलाई जाएगी। महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर शिव कंवर के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ आंगनबाड़ी केंद्र सुभाषनगर में सुबह दस बजे होगा।